Skip to main content

Posts

गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना , 15 लाख तक का एजुकेशन लोन

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के छात्रों के लिए Jharkhand Guruji Credit Card Yojana का शुभारंभ किया गया है। हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट की घोषणा कर दी गई है। जिसमें 26 करोड़ 13 लाख रुपये का बजट शिक्षा के लिए निर्धारित किया गया है।  जिसके अंतर्गत झारखंड गुरुजी क्रेडिट कार्ड स्कीम 2023 को लांच किया इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब छात्रों को लोन की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि जो छात्र-छात्राएं आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं और वह बीच में ही पढाई छोड़ देते है, उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सहायता मिल सके। इसके अलावा इस योजना के तहत सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अन्य सुधार भी किए जाएंगे। अब राज्य के सभी छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और उनका भविष्य भी उज्जवल होगा विशेषताएं इस योजना को झारखंड सरकार द्वारा राज्य के गरीब छात्रों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से झारखंड सरकार द्वारा राज्य के छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022...

हड़िया दारू बेचने वाली महिलाओं को मिलेंगे 25 हजार, जाने पूरे योजना के बारे में ,

हड़िया दारू बेचकर अपना गुजारा करने वाली  60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को  अब मिलेंगे 25000 रुपए  पहले यह राशि 10 हजार रुपए थी जिसे बढ़ा कर अब 25 हजार रूपए कर दिया गया है  इन सभी महिलाओं को बेहतर आजीविका प्रदान करने के उद्देश्य से झारखंड सरकार द्वारा फूलो झानो आशीर्वाद योजना को शुरू किया गया है। सरैयाहाट प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सभागार भवन में मंगलवार को पंचायत समिति सदस्यों की एक बैठक प्रमुख ललिता मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में मनरेगा,  बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन आपुर्ति, अंचल, कृषि इत्यादि विभागों की समीक्षा की गयी।  बैठक में बताया गया कि फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत हड़िया दारु बेचने वाली 60 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को अब 10 से बढ़ाकर 25 हजार रुपया अन्य व्यवसाय के लिए ब्याज मुक्त राशि दिया जाऐगा। यह लाभ वैसी ही महिलाओं को मिलेगा जिसने हड़िया दारू बनाकर बेचना छोड़ दिया है।  इस योजना के तहत महिलाओं को आजीविका के लिए अन्य सम्मानजनक व्यवसाय के साधन प्रदान किए जाएंगे ताकि उन्हें हड़िया दारू को ब...

सरकारी राशन दुकान खोलने का सुनहरा मौका, जानिए पूरी प्रक्रिया । कैसे करे आवेदन

यदि किसी व्यक्ति को अपना व्यवसाय शुरू करना है तो वह सस्ते गल्ले की दुकान यानि उचित मूल्य की राशन दुकान खोल सकता है. इन दिनों इसमें काफी फायदा भी है. राशन की दुकान खोलने के लिए क्या आवश्यकताएं होंगी एवं क्या करना होगा, यह सब कुछ आप इस लेख में देख सकते हैं. राशन की दुकान वह होती हैं, जहां राशन कार्ड धारकों को उचित मूल्य में राशन मिलता है. ये ऐसी दुकानें होती हैं जिसे सरकार की ओर से आवश्यक वस्तु अधिनियम धारा 3 के तहत उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं को प्रदान करने के लिए लाइसेंस दिया जाता है. यह लाइसेंस सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अनुरूप दिया जाता है. इसे इस तरह से भी समझ सकते हैं कि सरकार के द्वारा राशन जैसे गेंहू, चावल, दाल, चीनी एवं अन्य अनाज की कीमत निर्धारित की गई है, उसी निर्धारित दर पर राशन वितरक अपने क्षेत्र के लोगों को राशन देते हैं. ये दुकानें उचित मूल्य की राशन की दुकानें होती है. राशन की दुकान खोलने के लिए पात्रता अलग – अलग राज्य सरकार अलग – अलग होती हैं, किन्तु कुछ पात्रता सभी के लिए निर्धारित होती हैं जोकि इस प्रकार हैं – भारत का निवासी :- राशन की दुकान खो...

डांस करते हुआ अचानक गिरा लड़का , हार्ट अटैक से मौत

तेलंगाना में रिश्तेदार की शादी में डांस कर रहे युवक ने कभी नहीं सोचा होगा कि यह उसकी आखिरी डांस परफॉर्मेंस होगी। एक चौंकाने वाली घटना में 19 साल के युवक की कथित तौर हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात को हुई जब महाराष्ट्र का मूल निवासी मुत्यम हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर निर्मल जिले के पारडी गांव में अपने रिश्तेदार की शादी के रिसेप्शन में डांस कर रहा था। युवक जश्न के मूड में था और मेहमानों की मौजूदगी में एक लोकप्रिय गाने पर डांस कर रहा था। डांस करते-करते वह अचानक गिर पड़ा और बेहोश हो गया। मेहमानों को लगा कि यह उसके डांस परफॉर्मेंस का एक्ट हैं लेकिन बहुत देर तक वह नहीं उठा तो वहां मौजूद लोगों को हैरानी हुई। युवक को आनन फानन में नजदीक के भैंसा एरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीडियो लिंक 👇 https://twitter.com/zeeshan_zahed/status/1629751372194148354?s=20 viral Video Link

शादी के दौरान दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत, परिवार वालो ने छोटी बहन से कराई शादी ,

गुजरात: में एक बेहद ही गमगीन करने वाली घटना सामने आई है। दुल्हन की शादी के रीति रिवाजों के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई।  गुजरात के भावनगर जिले के सुभाषनगर इलाके में एक दुल्हन की विवाह स्थल पर शादी की रस्मों दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।  यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना भावनगर में भगवानेश्वर महादेव मंदिर के सामने हुई। भावनगर के राणा भाई बुटावई अलगोटार के बेटे विशाल की शादी जिना भाई राठौर की बेटी हेतल से तय हुई थी। सब लोग खुशी खुशी तैयारियों में जुटे थे। छत पर बेहोश होकर गिरी हेतल विवाह समारोह पर जब शादी की रस्में चल रही थीं। तभी हेतल को चक्कर जैसे महसूस हुए। वह छत पर खुली हवा में सांस लेने चली गई। वहीं पर हेतल बेहोश होकर गिर पड़ी। अचानक हेतल के बेहोश होने पर घर में कोहराम मच गया। घर के लोग लड़की को अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि हेतल को हार्टअटैक आया था जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। परिवार ने दुल्हन की छोटी बहन से दूल्हे का करायी शादी जिस घर में थोड़ी देर पहले शादी के गीतों की धूम थी, वहां बेटी की...

एक जगह ऐसा भी जहां पीले रंग के पलाश फूल मिलते है ,झारखंड का राजकीय फूल पलाश

झारखंड के जंगलों में इन दिनों पलाश के फूल देखने को मिल रहे हैं. आदिवासी संस्कृति में इन फूलों का बड़ा महत्व है। इस समय जो भी इन फूलों को देखता है या इन रास्तों से गुजरता है वह यहां रहना चाहता है। क्योंकि इन्हें देखकर ऐसा लगता है मानो धरती पर इससे खूबसूरत कुछ और हो ही नहीं सकता।   घाटशिला पर्वत श्रंखला में दुर्लभ पीले पलाश के फूल खिलते हैं। आमतौर पर केसरिया पलाश भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता है लेकिन पीले पलाश के फूल बहुत कम देखने को मिलते हैं।  ऐसा ही एक पेड़ मुसाबनी-घाटसिला मार्ग पर कुमिरमुरी गांव की ढलान पर देखा गया है।  जुवान मुर्मू (ग्रामीण) ने कहा, "मुझे नहीं पता कि पेड़ कितना पुराना है, लेकिन पिछले तीन सालों से उस पर पीले फूल खिल रहे हैं।"  पलाश को टेसू, खाकरा, रक्तपुष्प, ब्रह्मकलश, किंशुक आदि कई नामों से जाना जाता है। इसका वानस्पतिक नाम बुटिया मोनोस्पर्मा है और यह झारखंड का राजकीय पुष्प है।     आदिवासी लड़कियां इन फूलों को अपने जोड़े में लगाकर सजाती हैं।  सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इस फूल क...

झारखण्ड में लव जिहाद मामला, साबीर ने समीर बनकर फसाया , मुकदमा दर्ज

जमशेदपुर में स्कूल आने-जाने के दौरान एक नाबालिक लड़की की एक लड़के से दोस्ती हो गई. इस दौरान लड़के ने अपना नाम समीर बताया था. इसके कुछ दिनों बाद लड़की को उससे प्यार हो गया. इसी बीच लड़की को पता चला कि लड़के का नाम समीर नहीं बल्कि साबिर है. इस पर वो दूरी बनाने लगी. झारखंड के जमशेदपुर में कथित तौर पर लव जेहाद का मामला सामने आया है. एक लड़की का आरोप है कि धार्मिक पहचान छिपाकर एक लड़के ने उससे प्यार किया. इसके बाद धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला. इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दी है.  मामला कदमा थाना का है. यहां एक नाबालिक लड़की की स्कूल आने-जाने के दौरान एक लड़के से दोस्ती हो गई. उसने अपना नाम समीर बताया था. इसके कुछ दिनों बाद लड़की को उससे प्यार हो गया.  पता चला कि लड़के का नाम समीर नहीं साबिर इसी बीच लड़की को पता चला कि लड़के का नाम समीर नहीं बल्कि साबिर है. इस पर वो दूरी बनाने लगी. आरोप ये भी है कि सच्चाई सामने आने पर लड़के ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया. लड़की इसके लिए तैयार न हुई तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी. इस पर डरी सहमी लड़की ने ...