झरिया के कतरास मोड़ स्थित सिंह नगर गुलगुलिया बस्ती में गुरुवार सुबह नौ बजे रघुकुल और सिंह मैशन समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष में निरंजन तांती (32) नामक युवक की मौत हो गयी, जबकि दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गये. मृतक सिंह मेंशन का समर्थक बताया जाता है. शाम में सिंह मेंशन समर्थकों ने निरंजन के शव के साथ कतरास मोड़ के पास रोड जाम कर दिया. वे हमलावरों क गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. बताते चलें कि रघुकुल के लोग जहां कांग्रेस की राजनीति करते हैं, वहीं सिंह मेंशन वाले भाजपा की. खूनी संघर्ष के दौरान गोली व बम के धमाके से पूरा क्षेत्र थर्रा उठा. दोनों पक्ष तलवार, लाठी लेकर आमने- सामने थे. उनके बीच जमकर पथराव भी हुआ. घटना में गंभीर रूप से घायल निरंजन तांती की मौत धनबाद के शाहिद निर्मल महतो हस्पताल से दुर्गापुर मिशन अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी. अन्य घायलों का इलाज धनबाद व झरिया के अलग- अलग अस्पतालों में चल रहा है. सूचना मिलने पर झरिया थानेदार पीके झा के नेतृत्व में पुलिस बल गुलगुलिया बस्ती पहुंचा. छानबीन में वहां से पांच जिंदा बम, एक खोखा...
jharkhand news and articles . jharkhand politicale issues.