Skip to main content

हड़िया दारू बेचने वाली महिलाओं को मिलेंगे 25 हजार, जाने पूरे योजना के बारे में ,

हड़िया दारू बेचकर अपना गुजारा करने वाली 
60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 
अब मिलेंगे 25000 रुपए 
पहले यह राशि 10 हजार रुपए थी जिसे बढ़ा कर अब 25 हजार रूपए कर दिया गया है 
इन सभी महिलाओं को बेहतर आजीविका प्रदान करने के उद्देश्य से झारखंड सरकार द्वारा फूलो झानो आशीर्वाद योजना को शुरू किया गया है।
सरैयाहाट प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सभागार भवन में मंगलवार को पंचायत समिति सदस्यों की एक बैठक प्रमुख ललिता मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में मनरेगा, 

बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन आपुर्ति, अंचल, कृषि इत्यादि विभागों की समीक्षा की गयी। 

बैठक में बताया गया कि फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत हड़िया दारु बेचने वाली 60 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को अब 10 से बढ़ाकर 25 हजार रुपया अन्य व्यवसाय के लिए ब्याज मुक्त राशि दिया जाऐगा। यह लाभ वैसी ही महिलाओं को मिलेगा जिसने हड़िया दारू बनाकर बेचना छोड़ दिया है। 
इस योजना के तहत महिलाओं को आजीविका के लिए अन्य सम्मानजनक व्यवसाय के साधन प्रदान किए जाएंगे ताकि उन्हें हड़िया दारू को बनाने (उत्पादन) एवं बेचने का कार्य करने के लिए मजबूर होना ना पड़े। इस लेख को पढ़कर आप Phoolo Jhano Aashirwad Yojana 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने वाले है। क्योंकि इस लेख में फूलो झानो आशीर्वाद योजना क्या है, इसके लाभ ओर उद्देश्य के बारे में जानेंगे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा प्रदेश की महिलाओं के हित के लिए फूलो झानो आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया गया है। आज के समय में राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली कई ऐसी महिलाएं है, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह अपना घर चलाने के लिए मजबूरन हड़िया दारु का बनाने एवं बेचने का कार्य करती है। सरकार द्वारा ऐसी महिलाओं को चिन्हित करके इस योजना के तहत सम्मानजनक आजीविका के लिए व्यवसाय के अन्य विकल्प प्रदान किए जाएगें। इन सभी चयनित महिलाओं की काउंसलिंग की जाएगी। 
सरकार द्वारा अब तक हड़िया दारु (शराब) के निर्माण एवं बिक्री से जुड़ी 15000 से अधिक महिलाओं का सर्वेक्षण मिशन नवजीवन के अंतर्गत चयन किया जा चुका है। इस योजना का लाभ राज्य के 17 लाख ग्रामीण परिवारों को दिये जाने का लक्ष्य रखा गया है। अब राज्य के किसी भी महिला को हरिया दारु बेचने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा और वह आत्मनिर्भर बन पाएंगी।

यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए पात्रता एवं मानदंडों को पूरा करना होगा तभी आप इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक महिला झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होनी चाहिए।
केवल राज्य की महिलाएं ही इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र होगीं। 
हड़िया दारु के निर्माण एवं बिक्री से जुड़ी महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र मानी जाएंगी।
इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक महिला के पास सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों (Documents) की भी आवश्यकता पड़ती है जो इस प्रकार नीचे सूची में दी गई है –

आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
आयु प्रमाण पत्र
बैंक खाता विवरण
मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी
पासपोर्ट साइज फोटो

यदि आप झारखंड राज्य के निवासी है और इस योजना के लिए पात्र हैं, तो अब हम आपको फूलो झानो आशीर्वाद स्कीम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बारे में बताने वाले है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके राज्य की सभी पात्र महिलाएं इस योजना में आवेदन कर सकती हैं –
इसके लिए सबसे पहले आपको चीफ मिनिस्टर ऑफिस, झारखंड की अधिकारिक वेबसाइट https://cm.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा।
इस वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको फूलो झानो आशीर्वाद योजना के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
क्लिक करने के पश्चात आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
इस आवेदन फॉर्म में आपको पूछे गए जानकारी जैसे आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता आदि भर लेना है।
इसके बाद आप मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
इस प्रकार आप आसानी से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना , 15 लाख तक का एजुकेशन लोन

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के छात्रों के लिए Jharkhand Guruji Credit Card Yojana का शुभारंभ किया गया है। हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट की घोषणा कर दी गई है। जिसमें 26 करोड़ 13 लाख रुपये का बजट शिक्षा के लिए निर्धारित किया गया है।  जिसके अंतर्गत झारखंड गुरुजी क्रेडिट कार्ड स्कीम 2023 को लांच किया इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब छात्रों को लोन की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि जो छात्र-छात्राएं आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं और वह बीच में ही पढाई छोड़ देते है, उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सहायता मिल सके। इसके अलावा इस योजना के तहत सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अन्य सुधार भी किए जाएंगे। अब राज्य के सभी छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और उनका भविष्य भी उज्जवल होगा विशेषताएं इस योजना को झारखंड सरकार द्वारा राज्य के गरीब छात्रों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से झारखंड सरकार द्वारा राज्य के छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022...

झारखण्ड में जनरल कैटेगरी के छात्रों को मिलेगा स्कॉलरशिप, जानिए पूरी प्रक्रिया

जनरल कैटेगरी के डेढ़ लाख स्टूडेंट्स को मिलेगी मुख्यमंत्री स्पेशल स्कॉलरशिप, पहली से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। इसके लिए राज्य के 1,47,928 छात्र - छात्राओं का चयन किया गया है। झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति मिलेगी। इन्हें मार्च में छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान किया जाएगा। पहली से चौथी कक्षा तक 500 रुपये, पांचवीं और 6वीं में पढ़ने वालों को 1 हजार, कक्षा 7-10 तक के छात्र-छात्राओं को 1500 और इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को 2300 रुपए मिलेंगे। सामान्य वर्ग के वैसे छात्र-छात्रा, जिन्हें अन्य कोई छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें यह सुविधा उपलब्ध करायी जाए। छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए पूर्व वर्ष की भांति पीएफएमएस- डीबीटी के माध्यम से राशि उपलब्ध करायी जानी है। News 2. होली में लोगों को नहीं मिल रहा ट्रेनों का कन्फर्म टिकट, होली में दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. होली 8 मार्च को (Holi Kab Hai) है. ऐसे में लोग...

झारखण्ड में बर्ड फ्लू से हड़कंप, चिकन अंडा खाने से बचे

झारखंड के बोकारो जिले में सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं. प्रशासन ने बयान जारी कर बताया है कि बोकारो जिले के लोहांचल में स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में कड़कनाथ मुर्गियों में बर्ड फ्लू (H5N1) के मामले सामने आए हैं. बयान में ये भी बताया गया है कि बर्ड फ्लू की वजह से कुछ कड़कनाथ चिकन की मौत भी हो गई हैं. बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर के दायरे को अफेक्टेड जोन और 10 किलोमीटर के दायरे को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है. इन इलाकों में चिकन और बत्तखों की बिक्री पर भी बैन लगा दिया गया है.. झारखंड के बोकारो जिले में सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू फैल गया है. ये अभी कड़कनाथ मुर्गियों में फैला है. कड़कनाथ का मांस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें आयरन और प्रोटीन बहुत ज्यादा होता है. इसकी खास बात ये होती है कि ये पूरा काला होता है, इसका मांस और खून भी काला होता है. - प्रशासन ने बताया है कि बर्ड फ्लू की वजह से कई कड़कनाथ मुर्गियों की मौत भी हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल चीफ सेक्...