झारखंड के जंगलों में इन दिनों पलाश के फूल देखने को मिल रहे हैं. आदिवासी संस्कृति में इन फूलों का बड़ा महत्व है। इस समय जो भी इन फूलों को देखता है या इन रास्तों से गुजरता है वह यहां रहना चाहता है। क्योंकि इन्हें देखकर ऐसा लगता है मानो धरती पर इससे खूबसूरत कुछ और हो ही नहीं सकता। घाटशिला पर्वत श्रंखला में दुर्लभ पीले पलाश के फूल खिलते हैं। आमतौर पर केसरिया पलाश भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता है लेकिन पीले पलाश के फूल बहुत कम देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक पेड़ मुसाबनी-घाटसिला मार्ग पर कुमिरमुरी गांव की ढलान पर देखा गया है। जुवान मुर्मू (ग्रामीण) ने कहा, "मुझे नहीं पता कि पेड़ कितना पुराना है, लेकिन पिछले तीन सालों से उस पर पीले फूल खिल रहे हैं।" पलाश को टेसू, खाकरा, रक्तपुष्प, ब्रह्मकलश, किंशुक आदि कई नामों से जाना जाता है। इसका वानस्पतिक नाम बुटिया मोनोस्पर्मा है और यह झारखंड का राजकीय पुष्प है। आदिवासी लड़कियां इन फूलों को अपने जोड़े में लगाकर सजाती हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इस फूल क...
jharkhand news and articles . jharkhand politicale issues.