धनबाद होम गार्ड बहाली में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का खेला शुरू , बिहार के लोग भी लगे है लाइन में 2500 से 20000 मांग रहे है दलाल
धनबाद में होमगार्ड के 1478 पदों पर बहाली निकाली गई है। लेकिन पोर्टल खुलने से पहले ही प्रमाण पत्र बनाने के लिए फर्जीवाड़े का खेल शुरू हो गया है। फर्जीवाड़े से ही संबंधित एक ऑडियो वायल हुआ है। इसमें दलाल और आवेदकों के बीच बातचीत का अंश है। फर्जी अवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए 25 सौ रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक की मांग ऑडियो में की जा रही है। अभ्यर्थी गुमला, गोड्डा का हो या फिर बिहार का, सभी का प्रमाण पत्र यहां से बनवाने का दावा किया किया जा रहा है। वायरल ऑडियों में मोलभाव भी किया जा रहा है। इसमें बिचौलिया खुद का हिस्सा और अधिकारियों को पैसे देने की बात कह रहा है। बातचीत से स्पष्ट हो रहा है कि इसके लिए एक संगठित गिरोह काम कर रहा है, जिसमें एसडीओ कोर्ट कैंपस में बैठने वाले कुछ दलाल, होमगार्ड के कुछ जवान और निरसा का एक नेता शामिल है। होमगार्ड में प्रखंडवार निकाली गई हैं रिक्तियां इस बार होमागार्ड में प्रखंडवार रिक्तियां निकाली गई हैं। जिले के 10 प्रखंड, नगर निगम व नगर परिषद क्षेत्र के लिए क्षेत्रवार बहाली निकाली गई है। ग्रामीण क्षेत्र में 638 और शहरी क्षेत्र में 840 ...