Skip to main content

Posts

Showing posts with the label covid19

झारखंड में 24 घंटे में कोरोना के 24 नए मामले, सकते में शासन-प्रशासन; जानें ताजा हाल

झारखंड में 24 घंटे में कोरोना के 24 नए मामले मिलने से खलबली मची है। शासन-प्रशासन सकते में आ गया है। राजधानी रांची में एकबारगी 4 नर्स, गार्ड, सफाईकर्मी और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के ड्राइवर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नीचे से ऊपर तक बेचैनी बढ़ गई है। कोरोना संक्रमण के फैलाव का दायरा बड़ा हाेने का खौफ सबको सता रहा है।  रविवार को एक साथ 16 नए मामले सामने आने के बाद झारखंड में अबतक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 84 पर पहुंच गया है। आज के ताजा मामलों में रांची के 13, गढ़वा के दो और जामताड़ा के एक कोरोना संक्रमित शामिल हैं। इधर बोकारो के चार मरीजों ने कोरोना को मात दी, उधर रांची और पलामू में आठ नए मामले मिल गए। पलामू में पहली बार तीन मरीज मिले, तो राजधानी रांची में कांटाटोली तक संक्रमण पहुंच गया। हिंदपीढ़ी में मरीजों की संख्या बढ़कर 43 तक पहुंच गई, यहां छह साल की बच्ची कोरोना से संक्रमित हो गई। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 84 पर पहुंच गई, जबकि कुल 14 लोगों ने कोरोना के विरुद्ध जंग जीत ली।