Skip to main content

Posts

Showing posts with the label bird flu ranchi

बोकारो के बाद अब रांची में बर्ड फ्लू के मामले, सरकार अलर्ट में

 एच5एन1 (H5N1) यानी बर्ड फ्लू की रांची में पोल्ट्री में पुष्टि की गई है। इन्फेक्टेड मुर्गियों और डक की संख्या अबतक स्पष्ट नहीं है। केंद्र ने झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को 3 मार्च को लिखे एक पत्र में रांची में पोल्ट्री में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1 ) के प्रकोप की पुष्टि की है।  इसके नियंत्रण और रोकथाम के लिए राज्य को निर्देश दिया है। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पत्र में लिखा है, "उपरिकेंद्र (जेल मोड़, रांची नगर निगम) से नमूने आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी) भोपाल को भेजे गए थे। 3 मार्च को मिली रिपोर्ट में बर्ड-फ्लू संक्रमण की पुष्टि की गई है। राज्य पशुपालन निदेशक, चंदन कुमार ने अधिकारियों से कहा है कि वे इन्फेक्शन फैले क्षेत्र के 1 किमी के दायरे को प्रभावित क्षेत्र घोषित करके पक्षियों को मारने के लिए पहचान करें। 10 किमी के दायरे के क्षेत्रों को निगरानी क्षेत्र घोषित किया जाएगा। दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के रांची स्थित घर में मरी मुर्गियों में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि हुई है. राजधानी में बर्ड फ्लू हो...