Coronavirus Jharkhand News Update झारखंड में कोरोना के फिर से 3 नए मरीज मिले हैं, शनिवार को एक बार फिर कोरोना के तीन पॉजिटिव केस सामने आए| कोरोना के तीन और मरीजों में, रांची के हिंदपीढ़ी, हजारीबाग तथा कोडरमा में एक-एक पॉजिटिव केस सामने आया है| इस तरह झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 17 हो गई है। स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने तीन नए मामले मिलने की पुष्टि की है। राज्य में तीन और मरीज की पुष्टि के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 हो गई है, पहली बार कोडरमा में कोरोना का मरीज मिला है। राज्य के कई जिलों में कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जांच की गति काफी धीमी है। स्थिति यह है कि राज्य के चार जिले ऐसे हैं जहां 20 से भी कम लोगों की अबतक जांच हो पाई है। तीन जिले ऐसे भी हैं जहां दस या इससे भी कम लोगों की जांच हो पाई है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां जांच के लिए सैंपल लेने की गति काफी धीमी है। साथ ही ये जिले रांची और जमशेदपुर से काफी दूर हैं जहां अभी तक जांच की सुविधा उपलब्ध है। राज्य में जांच किट की कमी से भी जांच की गति नहीं बढ़ रही है। इधर, शुक्रवार को कुल 242 संदिग्ध मर...
jharkhand news and articles . jharkhand politicale issues.