बोकारो के सेक्टर 5 पुस्तकालय मैदान में 17 फरवरी को झारखंड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. जिला स्तरीय रोजगार मेले में 8वीं से ग्रेजुएट और आईटीआई और डिप्लोमा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. 18 प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं. आयोजित रोजगार मेले में विभिन्न पदों पर भर्ती होगी. जैसे लाइन मशीन ऑपरेटर, हाउसकीपिंग, सिक्योरिटी गार्ड, हेल्पर अनस्किल्ड, हेल्पर, एक्सक्यूटिव और प्रोडक्शन ट्रेनिंग, सुपरवाइजर, पाइप फिटर इत्यादि पद उपलब्ध है. इसके लिए 8 हजार से लेकर 18 हजार तक की सैलरी निर्धारित की गई है सुबह 10 बजे पहुंचे मेले बोकारो जेएसएलपीएस की जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनीता ने न्यूज18 लोकल को बताया कि 17 फरवरी सुबह 10:00 बजे से रोजगार मेले की शुरुआत होगी. जिसमें 18 से 35 वर्ष के युवक-युवती भाग ले सकते हैं. रोजगार मेले में रोजगार के साथ नौजवानों को विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम और रोजगार की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. साथ ही विभिन्न कंपनियों द्वारा स्टॉल लगाकर इंटरव्...
jharkhand news and articles . jharkhand politicale issues.