Skip to main content

Posts

Showing posts with the label दुल्हन को हार्ट अटैक

शादी के दौरान दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत, परिवार वालो ने छोटी बहन से कराई शादी ,

गुजरात: में एक बेहद ही गमगीन करने वाली घटना सामने आई है। दुल्हन की शादी के रीति रिवाजों के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई।  गुजरात के भावनगर जिले के सुभाषनगर इलाके में एक दुल्हन की विवाह स्थल पर शादी की रस्मों दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।  यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना भावनगर में भगवानेश्वर महादेव मंदिर के सामने हुई। भावनगर के राणा भाई बुटावई अलगोटार के बेटे विशाल की शादी जिना भाई राठौर की बेटी हेतल से तय हुई थी। सब लोग खुशी खुशी तैयारियों में जुटे थे। छत पर बेहोश होकर गिरी हेतल विवाह समारोह पर जब शादी की रस्में चल रही थीं। तभी हेतल को चक्कर जैसे महसूस हुए। वह छत पर खुली हवा में सांस लेने चली गई। वहीं पर हेतल बेहोश होकर गिर पड़ी। अचानक हेतल के बेहोश होने पर घर में कोहराम मच गया। घर के लोग लड़की को अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि हेतल को हार्टअटैक आया था जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। परिवार ने दुल्हन की छोटी बहन से दूल्हे का करायी शादी जिस घर में थोड़ी देर पहले शादी के गीतों की धूम थी, वहां बेटी की...