3 महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी। घर जमाई रहने का विरोध करने पर ससुराल पक्ष की ओर से जम कर पिटाई किए जाने के बाद मौके पर ही दामाद की मौत हो गई। घटना पाकुड़िया थाना क्षेत्र के जोंका गांव की है। पिटाई किए जाने से युवक मौत के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए ससुराल वालों ने युवक के शव को खेत में फेंक दिया। युवक की पहचान पुलिस ने दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र जबरदाहा गांव निवासी लखन टुडू 26 वर्ष रूप में की है। मृत युवक की मां ने थाने में की शिकायत घटना की सूचना मिलने पर मृतक की मां साबिश मरांडी (60 वर्ष) ने पाकुड़िया थाना पहुंच कर ससुराल पक्ष पर बेटे की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही महेशपुर एसडीपीओ नवनीत ए. हेम्ब्रम व थाना प्रभारी अभिषेक राय ने सदल-बल मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। साथ ही शव को कब्जे में लेकर थाना ले आया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। तीन महीने पहले हुई थी युवक की शादी महेशपुर के एसडीपीओ नवनीत ए. हेम्ब्रम ने बताया कि युवक की शादी ...
jharkhand news and articles . jharkhand politicale issues.