ED की छापेमारी 3 करोड़ जब्त, रांची : शुक्रवार सुबह से जेएसएमडीसी अशोक कुमार और इजहार अंसारी के ठिकाने से संबंधित 14 ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है। पूजा सिंघल के करीबी माने जाने वाले जेएसएमडीसी के पूर्व प्रोजक्ट डायेक्टर अशोक कुमार और इजहार अंसारी के रांची के हरमू स्थित ब्लू सिप्रा अपार्टमेंट, रामगढ़ और हजारीबाग में मनी लॉड्रिग को लेकर छापेमारी की जा रही है. . ईडी ने इजहार अंसारी के हजारीबाग स्थित ठिकाने से तीन करोड़ बरामद किया है. अशोक कुमार सिंह पूजा सिंघल का नजदीकी भी माना जाता है. कोल तस्करी से जुड़े कई कंपनियों के पते पर यह छापेमारी की जा रही है. झारखंड में ईडी की छापेमारी थमने का नाम नहीं ले रही है. ईडी लगातार झारखंड के नेता ,मंत्रियों, अधिकारियों के साथ-साथ कारोबारियों को भी अपने घेरे में ले रही है. बता दें कि झारखंड में आज भी ईडी की गाज दो कारोबारियों पर गिरी है. ईडी ने हजारीबाग के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी के ठिकाने पर छापा मारा है. हजारीबाग के कोयला कारोबारी के घर से ईडी ने करोड़ो रुपए कैश में बरामद किए हैं. रांची के अशोक कुमार के ठिकाने पर भी ईडी की...
jharkhand news and articles . jharkhand politicale issues.