Skip to main content

प्रेमी के लिए पति की हत्या, दफना के बोली वो नही मिल रहे,

बोकारो में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की जघन्य हत्याकांड को आंजाम दिया है। जब वारदात का खुलासा हुआ तो लोग चौंक गए। जरीडीह थाना क्षेत्र के तांतरी स्थित कुम्हारडीह गांव में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की चाकू गोदकर हत्या कर दी और शव को खेत में दफना दिया। पुलिस जांच के दौरान मजिस्ट्रेट सीओ नरेश रजक, जरीडीह इंस्पेक्टर शंकर कामती व थाना प्रभारी ललन रविदास की मौजूदगी में पुलिस बल ने बुधवार को जमीन में दफन शव को बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला रेत डाला

पुलिस के अनुसार कुम्हारडीह गांव निवासी उमाशंकर राय की पत्नी सीता देवी का उसी गांव के रहने वाले राहुल कुमार साव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति उमाशंकर ने 22 जनवरी को अपने घर में पत्नी के साथ प्रेमी राहुल को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसका उसने विरोध किया। दूसरे दिन रात में उमाशंकर घर में सो रहा था। इसी बीच पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला रेतकर हत्या कर दी। शव को छुपाने के लिए बेडशीट के साथ उसे घर से कुछ ही दूर स्थित खेत में दफना दिया।

23 जनवरी को हुई हत्या का अब हुआ है खुलासा जरीडीह थाना क्षेत्र के कुम्हारडीह में हत्या कर शव को 23 जनवरी को दफनाया गया था। बुधवार को कोर्ट के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जरीडीह सीओ नरेश रजक की प्रतिनियुक्ति की गई थी। जहां सीओ की मौजूदगी में शव को मात्र दो फिट के गड्ढे से निकाला गया। शव को कंबल से लपेटकर दफनाया गया था। खुदाई के दौरान पुलिस ने जिस चाकू से उमाशंकर का गला रेता गया था। उस चाकू को भी कब्र से बरामद कर लिया गया। इसके •अलावा पुलिस ने खून से लथपथ बिस्तर को भी बरामद कर लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना , 15 लाख तक का एजुकेशन लोन

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के छात्रों के लिए Jharkhand Guruji Credit Card Yojana का शुभारंभ किया गया है। हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट की घोषणा कर दी गई है। जिसमें 26 करोड़ 13 लाख रुपये का बजट शिक्षा के लिए निर्धारित किया गया है।  जिसके अंतर्गत झारखंड गुरुजी क्रेडिट कार्ड स्कीम 2023 को लांच किया इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब छात्रों को लोन की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि जो छात्र-छात्राएं आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं और वह बीच में ही पढाई छोड़ देते है, उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सहायता मिल सके। इसके अलावा इस योजना के तहत सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अन्य सुधार भी किए जाएंगे। अब राज्य के सभी छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और उनका भविष्य भी उज्जवल होगा विशेषताएं इस योजना को झारखंड सरकार द्वारा राज्य के गरीब छात्रों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से झारखंड सरकार द्वारा राज्य के छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022...

झारखण्ड में जनरल कैटेगरी के छात्रों को मिलेगा स्कॉलरशिप, जानिए पूरी प्रक्रिया

जनरल कैटेगरी के डेढ़ लाख स्टूडेंट्स को मिलेगी मुख्यमंत्री स्पेशल स्कॉलरशिप, पहली से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। इसके लिए राज्य के 1,47,928 छात्र - छात्राओं का चयन किया गया है। झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति मिलेगी। इन्हें मार्च में छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान किया जाएगा। पहली से चौथी कक्षा तक 500 रुपये, पांचवीं और 6वीं में पढ़ने वालों को 1 हजार, कक्षा 7-10 तक के छात्र-छात्राओं को 1500 और इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को 2300 रुपए मिलेंगे। सामान्य वर्ग के वैसे छात्र-छात्रा, जिन्हें अन्य कोई छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें यह सुविधा उपलब्ध करायी जाए। छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए पूर्व वर्ष की भांति पीएफएमएस- डीबीटी के माध्यम से राशि उपलब्ध करायी जानी है। News 2. होली में लोगों को नहीं मिल रहा ट्रेनों का कन्फर्म टिकट, होली में दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. होली 8 मार्च को (Holi Kab Hai) है. ऐसे में लोग...

झारखण्ड में बर्ड फ्लू से हड़कंप, चिकन अंडा खाने से बचे

झारखंड के बोकारो जिले में सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं. प्रशासन ने बयान जारी कर बताया है कि बोकारो जिले के लोहांचल में स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में कड़कनाथ मुर्गियों में बर्ड फ्लू (H5N1) के मामले सामने आए हैं. बयान में ये भी बताया गया है कि बर्ड फ्लू की वजह से कुछ कड़कनाथ चिकन की मौत भी हो गई हैं. बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर के दायरे को अफेक्टेड जोन और 10 किलोमीटर के दायरे को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है. इन इलाकों में चिकन और बत्तखों की बिक्री पर भी बैन लगा दिया गया है.. झारखंड के बोकारो जिले में सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू फैल गया है. ये अभी कड़कनाथ मुर्गियों में फैला है. कड़कनाथ का मांस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें आयरन और प्रोटीन बहुत ज्यादा होता है. इसकी खास बात ये होती है कि ये पूरा काला होता है, इसका मांस और खून भी काला होता है. - प्रशासन ने बताया है कि बर्ड फ्लू की वजह से कई कड़कनाथ मुर्गियों की मौत भी हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल चीफ सेक्...