Skip to main content

झारखण्ड में जनरल कैटेगरी के छात्रों को मिलेगा स्कॉलरशिप, जानिए पूरी प्रक्रिया

जनरल कैटेगरी के डेढ़ लाख स्टूडेंट्स को मिलेगी मुख्यमंत्री स्पेशल स्कॉलरशिप,

पहली से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। इसके लिए राज्य के 1,47,928 छात्र - छात्राओं का चयन किया गया है।

झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति मिलेगी।

इन्हें मार्च में छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान किया जाएगा।

पहली से चौथी कक्षा तक 500 रुपये, पांचवीं और 6वीं में पढ़ने वालों को 1 हजार, कक्षा 7-10 तक के छात्र-छात्राओं को 1500 और इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को 2300 रुपए मिलेंगे।
सामान्य वर्ग के वैसे छात्र-छात्रा, जिन्हें अन्य कोई छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें यह सुविधा उपलब्ध करायी जाए।

छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए पूर्व वर्ष की भांति पीएफएमएस- डीबीटी के माध्यम से राशि उपलब्ध करायी जानी है।

News 2.
होली में लोगों को नहीं मिल रहा ट्रेनों का कन्फर्म टिकट,

होली में दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. होली 8 मार्च को (Holi Kab Hai) है. ऐसे में लोगों को ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है. होली (Happy Holi) से पूर्व कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट हो गयी है. ऐसे में यात्री अन्य विकल्प की भी तलाश कर रहे हैं. ट्रेनों में अभी से भारी भीड़ उमड़ने लगी है. मारामारी जैसी नौबत आ गयी है.

News No. 3 
झारखंड के 17 कोल ब्लॉक समेत 11 राज्यों के 141 ब्लॉक की नीलामी के लिए टेंडर निकला. इसके तहत राज्य के तीन कोल ब्लॉक की निलामी हुई. इसमें रामगढ़ के बुढ़ाखाप स्मॉल पैच को ब्लॉक के लिए सबसे अधिक बोली लगी. तीन कोल ब्लॉक के चालू होने से राज्य सरकार को सालाना 700 करोड़ रुपये की रॉयल्टी मिलेगा.

Comments

Popular posts from this blog

गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना , 15 लाख तक का एजुकेशन लोन

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के छात्रों के लिए Jharkhand Guruji Credit Card Yojana का शुभारंभ किया गया है। हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट की घोषणा कर दी गई है। जिसमें 26 करोड़ 13 लाख रुपये का बजट शिक्षा के लिए निर्धारित किया गया है।  जिसके अंतर्गत झारखंड गुरुजी क्रेडिट कार्ड स्कीम 2023 को लांच किया इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब छात्रों को लोन की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि जो छात्र-छात्राएं आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं और वह बीच में ही पढाई छोड़ देते है, उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सहायता मिल सके। इसके अलावा इस योजना के तहत सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अन्य सुधार भी किए जाएंगे। अब राज्य के सभी छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और उनका भविष्य भी उज्जवल होगा विशेषताएं इस योजना को झारखंड सरकार द्वारा राज्य के गरीब छात्रों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से झारखंड सरकार द्वारा राज्य के छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022...

सालखान मुर्मू के पारसनाथ मंदिर ध्वस्त करने वाले बयान पर जैन समाज ने FIR दर्ज कराया

देशभर के जैन समुदाय की ओर से ओड़िशा के पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के खिलाफ कई जगहों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सालखन मुर्मू ने कहा था कि पारसनाथ मंदिर आदिवासियों का मरांग बुरू है  यह उन्हें नहीं सौंपा गया, तो वे जैन मंदिरों को ध्वस्त कर देंगे. जैन समाज के लोग इस बयान से काफी नाराज हैं. इसको लेकर कई थानों में शुक्रवार को शिकायत दर्ज करायी गयी. जैन समाज के लोगों ने सालखन मुर्मू के खिलाफ पांच राज्यों में पुतला दहन का कार्यक्रम भी तय किया है.  जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने 9 फरवरी को यह बयान दिया था. वहीं, उनके बयानों का विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने आलोचना की थी, और झारखंड सरकार से इसपर कार्रवाई की मांग की है.  इस बयान को लेकर देश के कई राज्यों में जैन समाज विरोध प्रदर्शन भी कर रहा है. इधर, पारसनाथ पहाड़ को लेकर आदिवासी सेंगल अभियान के जरिए लोगों ने झारखंड समेत पश्चिम बंगाल, ओड़िशा समेत पांच राज्यों में रेल और चक्का जाम किया था. पारसनाथ पर अपने दावे को लेकर वे सरकार से मांग कर रहे हैं कि मरांग बुरू पर पहला अधिकार आ...

गिरिहडीह होम गार्ड भर्ती , वेतन 20 हजार + , जानिए पूरी प्रक्रिया

गिरिडीह जिला के लिए गिरिडीह होम गार्ड भर्ती Giridih Home Guard Bharti 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस गिरिडीह होम गार्ड भर्ती का आवेदन फॉर्म विभाग ने अपने अधिकारिक वेबसाइट पर जारी करते हुए उमिद्वारो से आवेदन मांगे है। उमीदवार इन पदों पर आवेदन ऑफलाइन प्रक्रिया द्वारा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क : इस गिरिडीह होम गार्ड भर्ती 2023 का आवेदन फॉर्म भरने के लिए किसी भी वर्ग के उमिद्वारो से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा । Giridih Home Guard Bharti 2023 Application Fee के बारे में अधिक जानने से लिए इस भर्ती की अधिकारिक अधिसूचना को देखें - आयु सीमा: इस भर्ती झारखंड में उम्मीदवारों की आयु सीमा Home Guard Division, Giridih द्वारा जारी ओफिसियल नोटिफिकेशन के आधार पर मान्य होगा । न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु सीमा की विस्तृत जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन द्वारा जरुर देखें - कुल 708 पदों के लिए गिरिडीह जिला के ग्रामीण छेत्र में 533 पद एवं शहरी स्तर में 175 पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म भरे जा रहें है आपको बता दे की अलग अलग प्रखंडो के लिए पदों की संख्या ...