Skip to main content

8 करोड़ मिलते ही बदला पति, पत्नी को नहीं बताया छुपाए सारे पैसे, चोरी चुपके करता रहा मस्ती


पति के खाते में 8 करोड़ रुपये से अधिक आए. मगर इतने रुपये मिलने के बाद भी उसने ये बात अपनी पत्नी को नहीं बताई. उल्टे रकम का एक मोटा हिस्सा अपनी बहन और एक्स-वाइफ को सौंप दिया. जिसके बाद मामला कोर्ट पहुंच गया.

एक शख्स की 12 करोड़ रुपये की लॉटरी लग गई. टैक्स काटने के बाद उसके खाते में 8 करोड़ रुपये से अधिक आए. मगर इतने रुपये मिलने के बाद भी उसने ये बात अपनी तत्कालीन पत्नी को नहीं बताई. उल्टे रकम का एक मोटा हिस्सा अपनी बहन और एक्स-वाइफ को सौंप दिया. जिसके बाद मामला कोर्ट पहुंच गया. अब इस केस में कोर्ट का फैसला आया है.

Hangzhou Daily की रिपोर्ट के मुताबिक, झोउ (सरनेम) नाम के एक शख्स की दो साल पहले 10 मिलियन युआन (12 करोड़ रुपये) की लॉटरी लगी थी. टैक्स आदि काटने के बाद उसे 8.43 मिलियन युआन (8 करोड़) प्राप्त हुए. बाद में झोउ ने गुपचुप तरीके से 2 मिलियन युआन अपनी बहन के खाते में ट्रांसफर कर दिए और 70 हजार युआन पूर्व पत्नी को फ्लैट खरीदने के लिए दे दिए.

झोउ ने अपनी तत्कालीन पत्नी लिन को ना तो पैसे मिलने की बात बताई थी और ना ही दूसरों को पैसे देने की. ऐसे में जब लिन को ये बात पता चली तो वो भड़क गई और पति को सबक सिखाने के लिए कोर्ट में केस कर दिया. इतना ही नहीं उसने तलाक के लिए अर्जी भी डाल दी.

अकेले ही पैसों का आनंद लेना चाहता था पति

इस केस में पिछले हफ्ते फैसला आया, जिसमें कोर्ट ने झोउ को लॉटरी में मिली रकम का दो तिहाई हिस्सा मुआवजे के तौर पर लिन को देने का आदेश दिया है. कोर्ट ने पाया कि झोउ ने जो पैसा अपनी बहन और पूर्व पत्नी को दिया था उसमें लिन का भी हिस्सा था. फिलहाल, किसी भी पक्ष ने कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील नहीं की है.

ताया गया कि झोउ ने लॉटरी टिकट खरीदने के लिए लिन के रुपयों का इस्तेमाल किया था. लेकिन इनाम जीतने के बाद अकेले ही पैसों का आनंद लेना चाहता था. मगर उसका पत्नी के सामने उसका खेल ज्यादा समय तक नहीं चल सका.

Comments

Popular posts from this blog

गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना , 15 लाख तक का एजुकेशन लोन

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के छात्रों के लिए Jharkhand Guruji Credit Card Yojana का शुभारंभ किया गया है। हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट की घोषणा कर दी गई है। जिसमें 26 करोड़ 13 लाख रुपये का बजट शिक्षा के लिए निर्धारित किया गया है।  जिसके अंतर्गत झारखंड गुरुजी क्रेडिट कार्ड स्कीम 2023 को लांच किया इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब छात्रों को लोन की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि जो छात्र-छात्राएं आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं और वह बीच में ही पढाई छोड़ देते है, उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सहायता मिल सके। इसके अलावा इस योजना के तहत सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अन्य सुधार भी किए जाएंगे। अब राज्य के सभी छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और उनका भविष्य भी उज्जवल होगा विशेषताएं इस योजना को झारखंड सरकार द्वारा राज्य के गरीब छात्रों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से झारखंड सरकार द्वारा राज्य के छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022...

झारखण्ड में जनरल कैटेगरी के छात्रों को मिलेगा स्कॉलरशिप, जानिए पूरी प्रक्रिया

जनरल कैटेगरी के डेढ़ लाख स्टूडेंट्स को मिलेगी मुख्यमंत्री स्पेशल स्कॉलरशिप, पहली से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। इसके लिए राज्य के 1,47,928 छात्र - छात्राओं का चयन किया गया है। झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति मिलेगी। इन्हें मार्च में छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान किया जाएगा। पहली से चौथी कक्षा तक 500 रुपये, पांचवीं और 6वीं में पढ़ने वालों को 1 हजार, कक्षा 7-10 तक के छात्र-छात्राओं को 1500 और इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को 2300 रुपए मिलेंगे। सामान्य वर्ग के वैसे छात्र-छात्रा, जिन्हें अन्य कोई छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें यह सुविधा उपलब्ध करायी जाए। छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए पूर्व वर्ष की भांति पीएफएमएस- डीबीटी के माध्यम से राशि उपलब्ध करायी जानी है। News 2. होली में लोगों को नहीं मिल रहा ट्रेनों का कन्फर्म टिकट, होली में दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. होली 8 मार्च को (Holi Kab Hai) है. ऐसे में लोग...

झारखण्ड में बर्ड फ्लू से हड़कंप, चिकन अंडा खाने से बचे

झारखंड के बोकारो जिले में सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं. प्रशासन ने बयान जारी कर बताया है कि बोकारो जिले के लोहांचल में स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में कड़कनाथ मुर्गियों में बर्ड फ्लू (H5N1) के मामले सामने आए हैं. बयान में ये भी बताया गया है कि बर्ड फ्लू की वजह से कुछ कड़कनाथ चिकन की मौत भी हो गई हैं. बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर के दायरे को अफेक्टेड जोन और 10 किलोमीटर के दायरे को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है. इन इलाकों में चिकन और बत्तखों की बिक्री पर भी बैन लगा दिया गया है.. झारखंड के बोकारो जिले में सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू फैल गया है. ये अभी कड़कनाथ मुर्गियों में फैला है. कड़कनाथ का मांस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें आयरन और प्रोटीन बहुत ज्यादा होता है. इसकी खास बात ये होती है कि ये पूरा काला होता है, इसका मांस और खून भी काला होता है. - प्रशासन ने बताया है कि बर्ड फ्लू की वजह से कई कड़कनाथ मुर्गियों की मौत भी हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल चीफ सेक्...