Skip to main content

धनबाद होम गार्ड बहाली में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का खेला शुरू , बिहार के लोग भी लगे है लाइन में 2500 से 20000 मांग रहे है दलाल

धनबाद में होमगार्ड के 1478 पदों पर बहाली निकाली गई है। लेकिन पोर्टल खुलने से पहले ही प्रमाण पत्र बनाने के लिए फर्जीवाड़े का खेल शुरू हो गया है। 
फर्जीवाड़े से ही संबंधित एक ऑडियो वायल हुआ है। इसमें दलाल और आवेदकों के बीच बातचीत का अंश है। 

फर्जी अवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए 25 सौ रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक की मांग ऑडियो में की जा रही है। अभ्यर्थी गुमला, गोड्डा का हो या फिर बिहार का, सभी का प्रमाण पत्र यहां से बनवाने का दावा किया किया जा रहा है।

वायरल ऑडियों में मोलभाव भी किया जा रहा है। इसमें बिचौलिया खुद का हिस्सा और अधिकारियों को पैसे देने की बात कह रहा है। बातचीत से स्पष्ट हो रहा है कि इसके लिए एक संगठित गिरोह काम कर रहा है, जिसमें एसडीओ कोर्ट कैंपस में बैठने वाले कुछ दलाल, होमगार्ड के कुछ जवान और निरसा का एक नेता शामिल है।

होमगार्ड में प्रखंडवार निकाली गई हैं रिक्तियां इस बार होमागार्ड में प्रखंडवार रिक्तियां निकाली गई हैं। जिले के 10 प्रखंड, नगर निगम व नगर परिषद क्षेत्र के लिए क्षेत्रवार बहाली निकाली गई है। ग्रामीण क्षेत्र में 638 और शहरी क्षेत्र में 840 अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। एनआईसी पर बहाली का पोर्टल जारी किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 मार्च 2023 है। पोर्टल 21 फरवरी से अभ्यर्थियों के लिए खोला जाएगा। बहाली में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।

पिछली बहाली में हुआ था फर्जीवाड़े का खुलासा

पिछली बहाली में धनबाद प्रखंड कार्यालय से बने फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र का खुलासा हो चुका है। वर्ष 2016 में इस मामले में समादेष्टा के आदेश पर धनबाद थाना में एफआईआर भी दर्ज की गई थी। इस मामले में कई लोगों को जेल जाना पड़ा। बहाली के बाद कई अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई थी।

Comments

Popular posts from this blog

गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना , 15 लाख तक का एजुकेशन लोन

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के छात्रों के लिए Jharkhand Guruji Credit Card Yojana का शुभारंभ किया गया है। हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट की घोषणा कर दी गई है। जिसमें 26 करोड़ 13 लाख रुपये का बजट शिक्षा के लिए निर्धारित किया गया है।  जिसके अंतर्गत झारखंड गुरुजी क्रेडिट कार्ड स्कीम 2023 को लांच किया इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब छात्रों को लोन की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि जो छात्र-छात्राएं आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं और वह बीच में ही पढाई छोड़ देते है, उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सहायता मिल सके। इसके अलावा इस योजना के तहत सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अन्य सुधार भी किए जाएंगे। अब राज्य के सभी छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और उनका भविष्य भी उज्जवल होगा विशेषताएं इस योजना को झारखंड सरकार द्वारा राज्य के गरीब छात्रों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से झारखंड सरकार द्वारा राज्य के छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022...

झारखण्ड में जनरल कैटेगरी के छात्रों को मिलेगा स्कॉलरशिप, जानिए पूरी प्रक्रिया

जनरल कैटेगरी के डेढ़ लाख स्टूडेंट्स को मिलेगी मुख्यमंत्री स्पेशल स्कॉलरशिप, पहली से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। इसके लिए राज्य के 1,47,928 छात्र - छात्राओं का चयन किया गया है। झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति मिलेगी। इन्हें मार्च में छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान किया जाएगा। पहली से चौथी कक्षा तक 500 रुपये, पांचवीं और 6वीं में पढ़ने वालों को 1 हजार, कक्षा 7-10 तक के छात्र-छात्राओं को 1500 और इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को 2300 रुपए मिलेंगे। सामान्य वर्ग के वैसे छात्र-छात्रा, जिन्हें अन्य कोई छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें यह सुविधा उपलब्ध करायी जाए। छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए पूर्व वर्ष की भांति पीएफएमएस- डीबीटी के माध्यम से राशि उपलब्ध करायी जानी है। News 2. होली में लोगों को नहीं मिल रहा ट्रेनों का कन्फर्म टिकट, होली में दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. होली 8 मार्च को (Holi Kab Hai) है. ऐसे में लोग...

झारखण्ड में बर्ड फ्लू से हड़कंप, चिकन अंडा खाने से बचे

झारखंड के बोकारो जिले में सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं. प्रशासन ने बयान जारी कर बताया है कि बोकारो जिले के लोहांचल में स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में कड़कनाथ मुर्गियों में बर्ड फ्लू (H5N1) के मामले सामने आए हैं. बयान में ये भी बताया गया है कि बर्ड फ्लू की वजह से कुछ कड़कनाथ चिकन की मौत भी हो गई हैं. बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर के दायरे को अफेक्टेड जोन और 10 किलोमीटर के दायरे को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है. इन इलाकों में चिकन और बत्तखों की बिक्री पर भी बैन लगा दिया गया है.. झारखंड के बोकारो जिले में सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू फैल गया है. ये अभी कड़कनाथ मुर्गियों में फैला है. कड़कनाथ का मांस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें आयरन और प्रोटीन बहुत ज्यादा होता है. इसकी खास बात ये होती है कि ये पूरा काला होता है, इसका मांस और खून भी काला होता है. - प्रशासन ने बताया है कि बर्ड फ्लू की वजह से कई कड़कनाथ मुर्गियों की मौत भी हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल चीफ सेक्...