सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मौजूदा राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है। महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे के बाद यह बड़ा फेरबदल किया गया है।
गौरतलब है कि रमेश बैस ने 6 जुलाई 2021 को आधिकारिक रूप से झारखंड के राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया था। फरवरी 2023 में उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बना दिया है। इस छोटे से कार्यकाल में मुख्यमंत्री के साथ उनका टकराव खासी चर्चा में रहा ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड सहित 13 राज्यों के राज्यपाल को बदल दिया है।
सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, झारखंड के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
कौन है सीपी राधाकृष्णन
बता दें कि सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेता है. उन्हें अब झारखंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है. वह दो बार कोयम्बटूर से लोकसभा के लिए चुने गये थे. वह तमिलनाडु के लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं. वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं और उन्हें पार्टी के आलाकमान द्वारा केरल भाजपा प्रभारी वह 2016 से 2019 तक अखिल भारतीय कॉयर बोर्ड के अध्यक्ष थे.
लोकसभा के दो बार रह चुके हैं सदस्य
सीपी राधाकृष्णन लोकसभा के दो बार सदस्य भी रह चुके हैं. सन 1998
और 1999 के आम चुनावों में उन्होंने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल
की थी. लेकिन 2004, 2012 और 2019 में वह हार गये थे.
झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को अब महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. 2021 में रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया था. झारखंड का राज्यपाल बनने से पहले भारत की 16वीं लोकसभा में छत्तीसगढ़ की रायपुर लोकसभा सीट से सांसद थे. 2014 के चुनाव में इन्होंने रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी की ओर से हिस्सा लिये थे. छत्तीसगढ़ राज्य से लगातार 7 बार जीत दर्ज करके सांसद तक पहुचने वाले लोकप्रिय नेता है.
Comments
Post a Comment