Skip to main content

बगोदर के आर्मी जवान की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत,होली के बाद होनी थी शादी, पटियाला बैरक कैंपस में मिला

#बेहद_दुखद_घटना, #दुःखद_समाचार 

शोक की लहर: बगोदर के आर्मी जवान की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत,
होली के बाद होनी थी शादी, पटियाला बैरक कैंपस में मिला शव
गिरिडीह - बगोदर थाना क्षेत्र के डोरियो गांव के रहने वाले आर्मी जवान पंकज कुमार पटेल का शव सोमवार को पंजाब के पटियाला स्थित बैरक कैंपस में मिला है.
सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.
परिजन पटियाला के लिए रवाना हो गए हैं. पंकज पटियाला में तैनात था.
दो दिन पूर्व ही वह आपने गांव से पटियाला गया था।
 जानकारी के अनुसार इसी सप्ताह वह गांव आया था और चार-पांच दिन रहने के बाद 28 जनवरी को पटियाला के लिए रवाना हो गया था.
इसी बीच सोमवार को सुबह बैरक कैंपस में ही उसका शव मिला है.
बताया जाता है कि चार साल पूर्व पंकज पटेल की नियुक्ति आर्मी में हुई थी. वह दो भाइयों में बड़ा था.
बताया जाता है कि उसकी शादी भी तय हो गई थी. होली के बाद शादी होनी थी. शादी को लेकर परिजन काफी उत्साहित थे. लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था.
मौत कैसे हुई इस संबंध में अस्पष्ट   जानकारी नहीं मिला है
 बरहाल मामला चाहे जो भी हो आर्मी जवान का शव मिलने से इलाके में शोक की लहर है...

Report- Raj Kumar mandal

Comments

Popular posts from this blog

गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना , 15 लाख तक का एजुकेशन लोन

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के छात्रों के लिए Jharkhand Guruji Credit Card Yojana का शुभारंभ किया गया है। हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट की घोषणा कर दी गई है। जिसमें 26 करोड़ 13 लाख रुपये का बजट शिक्षा के लिए निर्धारित किया गया है।  जिसके अंतर्गत झारखंड गुरुजी क्रेडिट कार्ड स्कीम 2023 को लांच किया इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब छात्रों को लोन की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि जो छात्र-छात्राएं आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं और वह बीच में ही पढाई छोड़ देते है, उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सहायता मिल सके। इसके अलावा इस योजना के तहत सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अन्य सुधार भी किए जाएंगे। अब राज्य के सभी छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और उनका भविष्य भी उज्जवल होगा विशेषताएं इस योजना को झारखंड सरकार द्वारा राज्य के गरीब छात्रों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से झारखंड सरकार द्वारा राज्य के छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022...

गिरिहडीह होम गार्ड भर्ती , वेतन 20 हजार + , जानिए पूरी प्रक्रिया

गिरिडीह जिला के लिए गिरिडीह होम गार्ड भर्ती Giridih Home Guard Bharti 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस गिरिडीह होम गार्ड भर्ती का आवेदन फॉर्म विभाग ने अपने अधिकारिक वेबसाइट पर जारी करते हुए उमिद्वारो से आवेदन मांगे है। उमीदवार इन पदों पर आवेदन ऑफलाइन प्रक्रिया द्वारा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क : इस गिरिडीह होम गार्ड भर्ती 2023 का आवेदन फॉर्म भरने के लिए किसी भी वर्ग के उमिद्वारो से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा । Giridih Home Guard Bharti 2023 Application Fee के बारे में अधिक जानने से लिए इस भर्ती की अधिकारिक अधिसूचना को देखें - आयु सीमा: इस भर्ती झारखंड में उम्मीदवारों की आयु सीमा Home Guard Division, Giridih द्वारा जारी ओफिसियल नोटिफिकेशन के आधार पर मान्य होगा । न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु सीमा की विस्तृत जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन द्वारा जरुर देखें - कुल 708 पदों के लिए गिरिडीह जिला के ग्रामीण छेत्र में 533 पद एवं शहरी स्तर में 175 पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म भरे जा रहें है आपको बता दे की अलग अलग प्रखंडो के लिए पदों की संख्या ...

सालखान मुर्मू के पारसनाथ मंदिर ध्वस्त करने वाले बयान पर जैन समाज ने FIR दर्ज कराया

देशभर के जैन समुदाय की ओर से ओड़िशा के पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के खिलाफ कई जगहों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सालखन मुर्मू ने कहा था कि पारसनाथ मंदिर आदिवासियों का मरांग बुरू है  यह उन्हें नहीं सौंपा गया, तो वे जैन मंदिरों को ध्वस्त कर देंगे. जैन समाज के लोग इस बयान से काफी नाराज हैं. इसको लेकर कई थानों में शुक्रवार को शिकायत दर्ज करायी गयी. जैन समाज के लोगों ने सालखन मुर्मू के खिलाफ पांच राज्यों में पुतला दहन का कार्यक्रम भी तय किया है.  जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने 9 फरवरी को यह बयान दिया था. वहीं, उनके बयानों का विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने आलोचना की थी, और झारखंड सरकार से इसपर कार्रवाई की मांग की है.  इस बयान को लेकर देश के कई राज्यों में जैन समाज विरोध प्रदर्शन भी कर रहा है. इधर, पारसनाथ पहाड़ को लेकर आदिवासी सेंगल अभियान के जरिए लोगों ने झारखंड समेत पश्चिम बंगाल, ओड़िशा समेत पांच राज्यों में रेल और चक्का जाम किया था. पारसनाथ पर अपने दावे को लेकर वे सरकार से मांग कर रहे हैं कि मरांग बुरू पर पहला अधिकार आ...