Skip to main content

गर्लफ्रेंड को 200 मीटर घसीटकर चाकू से गोदा शादी से इनकार पर खौफनाक सजा,

शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका को घर से घसीटकर 200 मीटर दूर र ले जाकर पिटाई कर शरीर में कई जगह चाकू मार दिया। घटना शनिवार की शाम में काठीकुंड प्रखंड के बाघाशोल गांव में हुई। घायल प्रेमिका को परिजनों ने देर रात दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रेमिका ने प्रेमी का फोन उठाना बंद किया था

घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवती की शादी हो चुकी है, पर पति

से तनाव के कारण तलाक ले लिया था। इसके बाद युवती अपने मायके में

रहने लगी। इस बीच पास के ही युवक फुलेश्वर मंडल से प्रेम प्रसंग शुरू हो

गया। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। प्रेमिका ने प्रेमी से

मिलना-जुलना बिल्कुल बंद कर दिया। प्रेमी उसपर शादी का दबाव बनाने

लगा, पर प्रेमिका ने मना करने के साथ ही उसका फोन उठाना बंद कर

दिया।
इससे आक्रोशित होकर प्रेमी एक अन्य युवक के साथ घर आया और प्रेमिका के मुंह में पट्टी बांधकर कंधे में उठाकर सुनसान क्षेत्र में ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की और बाद में चाकू से उसके शरीर के कई हिस्सों में प्रहार किया।

प्रेमिका को चाकू मारकर फरार हो गया युवक

में से लावा गावी जगी और एकू से उसके शरीर हिल्स प्रहार किय

प्रेमिका जब लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़ी तो दोनों युवक मौके से फरार हो गए। प्रेमिका लहुलूहान अवस्था में घर पहुंची। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में काठीकुंड के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां के चिकित्सकों ने दुमका रेफर कर दिया। नगर थाना की पुलिस ने युवती का फर्द बयान दर्ज कर लिया है। काठीकुंड थाना प्रभारी रुपेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

प्रेमी के खिलाफ काठीकुंड थाने में प्राथमिकी दर्ज प्रेम प्रसंग में प्रेमिका पर चाकू से हमला कर जख्मी करने के मामले में काठीकुंड थाना में एक युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद युवक फरार चल रहा है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश करने में जुट गयी है। युवती का दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी स्थित नाजुक बनी हुई है। परिजन एवं भाई सभी आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है। युवती के भाई का कहना है कि उनकी बहन को आरोपी युवक ने बेहरमी से चाकू से हमला किया है।

जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है लड़की युवती की हालत देखकर सभी लोग काफी चिंतित है और आरोपी पर नाराजगी भी जता रहे है। भाई ने कहा कि उसकी बहन की यह हालत करने वाले युवक को पुलिस जल्द कार्रवाई करें। बता दें कि दुमका में आए दिन युवती के साथ घटनाएं हो रही है। हाल ही में रामगढ़ में एक युवती के साथ छह युवकों ने गैंगरेप किया। इस मामले में पांच युवकों की गिरफ्तारी हुई है।

इस कांड के एक आरोपी अभी फरार चल रहा है।

 वर्ष 2022 के अगर माह में दुमका शहर के जरुवाडीह मुहल्ले में एक छात्रा की पेट्रोल छिड़ककर हत्या कर दी गई थी। छात्रा हत्या कांड पूरे देश में काफी च रहा था। वहीं श्री अमड़ा के पास एक युवती की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया था। यह घटना भी काफी चर्चित रहा था।

Comments

Popular posts from this blog

गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना , 15 लाख तक का एजुकेशन लोन

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के छात्रों के लिए Jharkhand Guruji Credit Card Yojana का शुभारंभ किया गया है। हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट की घोषणा कर दी गई है। जिसमें 26 करोड़ 13 लाख रुपये का बजट शिक्षा के लिए निर्धारित किया गया है।  जिसके अंतर्गत झारखंड गुरुजी क्रेडिट कार्ड स्कीम 2023 को लांच किया इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब छात्रों को लोन की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि जो छात्र-छात्राएं आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं और वह बीच में ही पढाई छोड़ देते है, उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सहायता मिल सके। इसके अलावा इस योजना के तहत सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अन्य सुधार भी किए जाएंगे। अब राज्य के सभी छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और उनका भविष्य भी उज्जवल होगा विशेषताएं इस योजना को झारखंड सरकार द्वारा राज्य के गरीब छात्रों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से झारखंड सरकार द्वारा राज्य के छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022...

गिरिहडीह होम गार्ड भर्ती , वेतन 20 हजार + , जानिए पूरी प्रक्रिया

गिरिडीह जिला के लिए गिरिडीह होम गार्ड भर्ती Giridih Home Guard Bharti 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस गिरिडीह होम गार्ड भर्ती का आवेदन फॉर्म विभाग ने अपने अधिकारिक वेबसाइट पर जारी करते हुए उमिद्वारो से आवेदन मांगे है। उमीदवार इन पदों पर आवेदन ऑफलाइन प्रक्रिया द्वारा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क : इस गिरिडीह होम गार्ड भर्ती 2023 का आवेदन फॉर्म भरने के लिए किसी भी वर्ग के उमिद्वारो से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा । Giridih Home Guard Bharti 2023 Application Fee के बारे में अधिक जानने से लिए इस भर्ती की अधिकारिक अधिसूचना को देखें - आयु सीमा: इस भर्ती झारखंड में उम्मीदवारों की आयु सीमा Home Guard Division, Giridih द्वारा जारी ओफिसियल नोटिफिकेशन के आधार पर मान्य होगा । न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु सीमा की विस्तृत जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन द्वारा जरुर देखें - कुल 708 पदों के लिए गिरिडीह जिला के ग्रामीण छेत्र में 533 पद एवं शहरी स्तर में 175 पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म भरे जा रहें है आपको बता दे की अलग अलग प्रखंडो के लिए पदों की संख्या ...

सालखान मुर्मू के पारसनाथ मंदिर ध्वस्त करने वाले बयान पर जैन समाज ने FIR दर्ज कराया

देशभर के जैन समुदाय की ओर से ओड़िशा के पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के खिलाफ कई जगहों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सालखन मुर्मू ने कहा था कि पारसनाथ मंदिर आदिवासियों का मरांग बुरू है  यह उन्हें नहीं सौंपा गया, तो वे जैन मंदिरों को ध्वस्त कर देंगे. जैन समाज के लोग इस बयान से काफी नाराज हैं. इसको लेकर कई थानों में शुक्रवार को शिकायत दर्ज करायी गयी. जैन समाज के लोगों ने सालखन मुर्मू के खिलाफ पांच राज्यों में पुतला दहन का कार्यक्रम भी तय किया है.  जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने 9 फरवरी को यह बयान दिया था. वहीं, उनके बयानों का विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने आलोचना की थी, और झारखंड सरकार से इसपर कार्रवाई की मांग की है.  इस बयान को लेकर देश के कई राज्यों में जैन समाज विरोध प्रदर्शन भी कर रहा है. इधर, पारसनाथ पहाड़ को लेकर आदिवासी सेंगल अभियान के जरिए लोगों ने झारखंड समेत पश्चिम बंगाल, ओड़िशा समेत पांच राज्यों में रेल और चक्का जाम किया था. पारसनाथ पर अपने दावे को लेकर वे सरकार से मांग कर रहे हैं कि मरांग बुरू पर पहला अधिकार आ...