Skip to main content

कभी चलाती थी होटल , अब बन गई है झारखण्ड की लेडी डॉन

 झारखंड पुलिस ने एक महिला डॉन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला कुछ साल पहले तक होटल चलाती थी। लेकिन होटल बंद होने के बाद लेडी डॉन कर रंगदारी वसूलने लगी। महिला पर अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर नक्सलियों के नाम पर लेवी वसूलने का आरोप है।
चाईबासा: झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला पर नक्सलियों नाम पर रंगदारी वसूलने का आरोप है। पुलिस ने उस मोबाइल सिम कार्ड को भी जब्त कर लिया है, जिससे लोगों को धमकी दी जाती थी। इस पूरे गिरोह का सरगना लेडी डॉन मंजू गागराई थी। पुलिस ने मंजू को उसके दो अन्य सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की पहचान प्रेमतोस प्रधान और कनेशतर प्रधान के रूप में की गई है। पुलिस ने गुरुवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। लेडी डॉन के पास से 1 लाख 13 हजार नगद भी बरामद किया गया है।

लेडी डॉन पहले सोनुवा में चलाती थी होटल

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लेडी डॉन मंजू गागराई सोनुवा थाना के अति उग्रवाद प्रभावित लोंजो गांव की रहने वाली है। वो सोनुवा में पहले होटल चलाती थी। उसी होटल में प्रेमोस और कनेशतर सहयोगी के रूप में काम करता था। होटल बंद होने से महिला परेशान हो गई। बाद में होटल के दो सहयोगियों के साथ मिलकर उसने एक गैंग तैयार कर लिया। गिरोह की ओर से नक्सली के नाम पर ठेकेदार, अधिकारियों और नौकरी पेशा लोगों से रंगदारी की मांग की जाने लगी।
बैंक मैनेजर की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस हरकत में आई
लेडी डॉन लगातार नक्सलियों के नाम पर लेवी वसूलने में लगी थी। इसी कड़ी में सोनुवा के एक बैंक मैनेजर से 5 लाख की लेवी की मांग की। बैंक मैनेजर को नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। बैंक मैनेजर की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। मोबाईल नम्बर के सहारे महिला पुलिस महिला तक पहुंच गई। लेकिन इससे पहले लेडी डॉन ने रंगदारी के रूप में रंगदारी में वसूली गई राशि एक लाख 13 हजार रुपये को जंगल में जमीन के अंदर छुपा दिया। लेकिन पुलिस ने कड़ाई से जब पूछताछ की, तो वो टूट गई। बाद में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से राशि बरामद कर ली।

Comments

Popular posts from this blog

गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना , 15 लाख तक का एजुकेशन लोन

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के छात्रों के लिए Jharkhand Guruji Credit Card Yojana का शुभारंभ किया गया है। हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट की घोषणा कर दी गई है। जिसमें 26 करोड़ 13 लाख रुपये का बजट शिक्षा के लिए निर्धारित किया गया है।  जिसके अंतर्गत झारखंड गुरुजी क्रेडिट कार्ड स्कीम 2023 को लांच किया इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब छात्रों को लोन की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि जो छात्र-छात्राएं आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं और वह बीच में ही पढाई छोड़ देते है, उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सहायता मिल सके। इसके अलावा इस योजना के तहत सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अन्य सुधार भी किए जाएंगे। अब राज्य के सभी छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और उनका भविष्य भी उज्जवल होगा विशेषताएं इस योजना को झारखंड सरकार द्वारा राज्य के गरीब छात्रों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से झारखंड सरकार द्वारा राज्य के छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022...

गिरिहडीह होम गार्ड भर्ती , वेतन 20 हजार + , जानिए पूरी प्रक्रिया

गिरिडीह जिला के लिए गिरिडीह होम गार्ड भर्ती Giridih Home Guard Bharti 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस गिरिडीह होम गार्ड भर्ती का आवेदन फॉर्म विभाग ने अपने अधिकारिक वेबसाइट पर जारी करते हुए उमिद्वारो से आवेदन मांगे है। उमीदवार इन पदों पर आवेदन ऑफलाइन प्रक्रिया द्वारा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क : इस गिरिडीह होम गार्ड भर्ती 2023 का आवेदन फॉर्म भरने के लिए किसी भी वर्ग के उमिद्वारो से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा । Giridih Home Guard Bharti 2023 Application Fee के बारे में अधिक जानने से लिए इस भर्ती की अधिकारिक अधिसूचना को देखें - आयु सीमा: इस भर्ती झारखंड में उम्मीदवारों की आयु सीमा Home Guard Division, Giridih द्वारा जारी ओफिसियल नोटिफिकेशन के आधार पर मान्य होगा । न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु सीमा की विस्तृत जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन द्वारा जरुर देखें - कुल 708 पदों के लिए गिरिडीह जिला के ग्रामीण छेत्र में 533 पद एवं शहरी स्तर में 175 पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म भरे जा रहें है आपको बता दे की अलग अलग प्रखंडो के लिए पदों की संख्या ...

ED की छापेमारी में 3 करोड़ जब्त , हजारीबाग के ठिकानों पर छापे

ED की छापेमारी 3 करोड़ जब्त, रांची : शुक्रवार सुबह से जेएसएमडीसी अशोक कुमार और इजहार अंसारी के ठिकाने से संबंधित 14 ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है।  पूजा सिंघल के करीबी माने जाने वाले जेएसएमडीसी के पूर्व प्रोजक्ट डायेक्टर अशोक कुमार और इजहार अंसारी के रांची के हरमू स्थित ब्लू सिप्रा अपार्टमेंट, रामगढ़ और हजारीबाग में मनी लॉड्रिग को लेकर छापेमारी की जा रही है. .  ईडी ने इजहार अंसारी के हजारीबाग स्थित ठिकाने से तीन करोड़ बरामद किया है. अशोक कुमार सिंह पूजा सिंघल का नजदीकी भी माना जाता है. कोल तस्करी से जुड़े कई कंपनियों के पते पर यह छापेमारी की जा रही है. झारखंड में ईडी की छापेमारी थमने का नाम नहीं ले रही है. ईडी लगातार झारखंड के नेता ,मंत्रियों, अधिकारियों के साथ-साथ कारोबारियों को भी अपने घेरे में ले रही है. बता दें कि झारखंड में आज भी ईडी की गाज दो कारोबारियों पर गिरी है. ईडी ने हजारीबाग के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी के ठिकाने पर छापा मारा है. हजारीबाग के कोयला कारोबारी के घर से ईडी ने करोड़ो रुपए कैश में बरामद किए हैं. रांची के अशोक कुमार के ठिकाने पर भी ईडी की...