Skip to main content

अपने श्राद्ध के दिन घर लौटा वो आदमी , लोग भागने लगे

 घर पर मेहमान समेत गांव के भी लोग मौजूद थे। इतने में दूर से कोई आदमी आता दिखा लेकिन नजदीक पहुंचने पर पता चला कि ये वही आदमी है जिसका श्राद्ध मनाया जा रहा है।
 बीते कई दिनों से घर से गायब रहने के चलते उसके कपड़े बहुत गंदे थे। आदमी को घर की तरफ आता देख वहां मौजूद लोग भूत-भूत चिल्लाकर भागने लगे। घंटो बाद जब शोरगुल शांत हुआ तब आदमी ने पूरी घटना बताई।

दरअसल, हजारीबाग के चहरी थाना क्षेत्र के श्याम पट्टी गांव के रहने वाले 45 वर्षीय बद्री करमाली 1 फरवरी को घर से लापता हो गए। 1 फरवरी को रात 8 बजे उसने परिजनों से फोन पर बात की थी, जिसके बाद उसका फोन दोबारा नहीं लगा। पुलिस छानबीन और परिजनों की कोशिशों के बावजूद कुछ भी पता नहीं चल सका। 4 फरवरी को सीसीएल एरिया के जंगल से एक शव बरामद हुआ। शव क्षत विक्षत अवस्था में था इसलिए उसकी स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी लेकिन परिजनों ने हत्या होने की

आशंका के चलते लाश की पहचान बद्री करमाली के तौर पर कर ली। जिसके बाद परिजनों ने क्रिया-कर्म भी कर दिया। शनिवार को बद्री का श्राद्ध मनाया जा रहा था, उसी दौरान वो घर पर पहुंच गया। घटना से सभी हैरान और चकित हैं। वहीं बद्री के परिजनों के चहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

बद्री करमाली के परिजनों का कहना है बद्री का मानसिक हालत पहले जैसी नहीं लग रही है। वह कुछ भी साफ-साफ बता नहीं पा रहा है। अंदर से काफी डरा हुआ भी है। इतने दिनों तक कहां रहा और उसके साथ क्या हुआ इसकी जानकारी भी नहीं दे पा रहा है। पुलिस ने जो शव परिजनों को सौंपा था वो किसका था, ये पुलिस के सामने बड़ा सवाल है। पूरे मामले पर चहरी थाना की पुलिस को जबाव देते नहीं बन रहा है।

Post credit / Hindustan

Comments

Popular posts from this blog

गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना , 15 लाख तक का एजुकेशन लोन

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के छात्रों के लिए Jharkhand Guruji Credit Card Yojana का शुभारंभ किया गया है। हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट की घोषणा कर दी गई है। जिसमें 26 करोड़ 13 लाख रुपये का बजट शिक्षा के लिए निर्धारित किया गया है।  जिसके अंतर्गत झारखंड गुरुजी क्रेडिट कार्ड स्कीम 2023 को लांच किया इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब छात्रों को लोन की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि जो छात्र-छात्राएं आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं और वह बीच में ही पढाई छोड़ देते है, उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सहायता मिल सके। इसके अलावा इस योजना के तहत सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अन्य सुधार भी किए जाएंगे। अब राज्य के सभी छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और उनका भविष्य भी उज्जवल होगा विशेषताएं इस योजना को झारखंड सरकार द्वारा राज्य के गरीब छात्रों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से झारखंड सरकार द्वारा राज्य के छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022...

सालखान मुर्मू के पारसनाथ मंदिर ध्वस्त करने वाले बयान पर जैन समाज ने FIR दर्ज कराया

देशभर के जैन समुदाय की ओर से ओड़िशा के पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के खिलाफ कई जगहों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सालखन मुर्मू ने कहा था कि पारसनाथ मंदिर आदिवासियों का मरांग बुरू है  यह उन्हें नहीं सौंपा गया, तो वे जैन मंदिरों को ध्वस्त कर देंगे. जैन समाज के लोग इस बयान से काफी नाराज हैं. इसको लेकर कई थानों में शुक्रवार को शिकायत दर्ज करायी गयी. जैन समाज के लोगों ने सालखन मुर्मू के खिलाफ पांच राज्यों में पुतला दहन का कार्यक्रम भी तय किया है.  जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने 9 फरवरी को यह बयान दिया था. वहीं, उनके बयानों का विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने आलोचना की थी, और झारखंड सरकार से इसपर कार्रवाई की मांग की है.  इस बयान को लेकर देश के कई राज्यों में जैन समाज विरोध प्रदर्शन भी कर रहा है. इधर, पारसनाथ पहाड़ को लेकर आदिवासी सेंगल अभियान के जरिए लोगों ने झारखंड समेत पश्चिम बंगाल, ओड़िशा समेत पांच राज्यों में रेल और चक्का जाम किया था. पारसनाथ पर अपने दावे को लेकर वे सरकार से मांग कर रहे हैं कि मरांग बुरू पर पहला अधिकार आ...

झारखंड के नए राज्यपाल बने सीपी राधाकृष्णन, हटाए गए रमेश बैस

सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मौजूदा राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है। महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे के बाद यह बड़ा फेरबदल किया गया है।  गौरतलब है कि रमेश बैस ने 6 जुलाई 2021 को आधिकारिक रूप से झारखंड के राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया था। फरवरी 2023 में उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बना दिया है। इस छोटे से कार्यकाल में मुख्यमंत्री के साथ उनका टकराव खासी चर्चा में रहा । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड सहित 13 राज्यों के राज्यपाल को बदल दिया है।  सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, झारखंड के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र की जिम्मेवारी सौंपी गई है। कौन है सीपी राधाकृष्णन बता दें कि सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेता है. उन्हें अब झारखंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है. वह दो बार कोयम्बटूर से लोकसभा के लिए चुने गये थे. वह तमिलनाडु के लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं. वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यका...