Skip to main content

धनबाद में 1478 पदों पर होम गार्ड की बहाली, 10वी ओर 12वी पास ऐसे करे आवेदन

धनबाद में 7वीं पास एवं 10वीं पास युवाओं के लिए होम गार्ड के 1478 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। जारी विज्ञापन में बताया गया कि झारखंड होम डिफेंस कॉर्प्स, धनबाद ने होम गार्ड्स (ग्रामीण और शहरी) में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया आगामी 21 फरवरी से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 17 मार्च 2023 तक निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट Dhanbad.nic.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते है।

इस क्षेत्र में इतने पदों पर निकली भर्ती
ग्रामीण क्षेत्र के लिए 638 पद भर्ती ली जाएगी। वहीं शहरी क्षेत्र के 840 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रूपये के शुल्क का भुगतान आनलाईन माध्यम से करना है।
शेक्षणिक योग्यता/उम्र सीमा
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए, जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 07वीं कक्षा पास होना जरूरी है। वहीं शहरी क्षेत्रों के लिए, जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है। आवेदन करने वालें उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र सीमा 19 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष के बीच होना चाहिए।
ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए आप सबसे पहले आधिकारिक लिंक Dhanbad.nic.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अप्लाई करने का लिंक मिलेगा।
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप पंजीकरण फॉर्म भर सकते है।
एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद आप अपना आवेदन पत्र भर सकते है।
इसके बाद आप आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फिर पेज डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना , 15 लाख तक का एजुकेशन लोन

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के छात्रों के लिए Jharkhand Guruji Credit Card Yojana का शुभारंभ किया गया है। हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट की घोषणा कर दी गई है। जिसमें 26 करोड़ 13 लाख रुपये का बजट शिक्षा के लिए निर्धारित किया गया है।  जिसके अंतर्गत झारखंड गुरुजी क्रेडिट कार्ड स्कीम 2023 को लांच किया इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब छात्रों को लोन की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि जो छात्र-छात्राएं आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं और वह बीच में ही पढाई छोड़ देते है, उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सहायता मिल सके। इसके अलावा इस योजना के तहत सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अन्य सुधार भी किए जाएंगे। अब राज्य के सभी छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और उनका भविष्य भी उज्जवल होगा विशेषताएं इस योजना को झारखंड सरकार द्वारा राज्य के गरीब छात्रों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से झारखंड सरकार द्वारा राज्य के छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022...

सालखान मुर्मू के पारसनाथ मंदिर ध्वस्त करने वाले बयान पर जैन समाज ने FIR दर्ज कराया

देशभर के जैन समुदाय की ओर से ओड़िशा के पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के खिलाफ कई जगहों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सालखन मुर्मू ने कहा था कि पारसनाथ मंदिर आदिवासियों का मरांग बुरू है  यह उन्हें नहीं सौंपा गया, तो वे जैन मंदिरों को ध्वस्त कर देंगे. जैन समाज के लोग इस बयान से काफी नाराज हैं. इसको लेकर कई थानों में शुक्रवार को शिकायत दर्ज करायी गयी. जैन समाज के लोगों ने सालखन मुर्मू के खिलाफ पांच राज्यों में पुतला दहन का कार्यक्रम भी तय किया है.  जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने 9 फरवरी को यह बयान दिया था. वहीं, उनके बयानों का विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने आलोचना की थी, और झारखंड सरकार से इसपर कार्रवाई की मांग की है.  इस बयान को लेकर देश के कई राज्यों में जैन समाज विरोध प्रदर्शन भी कर रहा है. इधर, पारसनाथ पहाड़ को लेकर आदिवासी सेंगल अभियान के जरिए लोगों ने झारखंड समेत पश्चिम बंगाल, ओड़िशा समेत पांच राज्यों में रेल और चक्का जाम किया था. पारसनाथ पर अपने दावे को लेकर वे सरकार से मांग कर रहे हैं कि मरांग बुरू पर पहला अधिकार आ...

झारखंड के नए राज्यपाल बने सीपी राधाकृष्णन, हटाए गए रमेश बैस

सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मौजूदा राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है। महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे के बाद यह बड़ा फेरबदल किया गया है।  गौरतलब है कि रमेश बैस ने 6 जुलाई 2021 को आधिकारिक रूप से झारखंड के राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया था। फरवरी 2023 में उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बना दिया है। इस छोटे से कार्यकाल में मुख्यमंत्री के साथ उनका टकराव खासी चर्चा में रहा । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड सहित 13 राज्यों के राज्यपाल को बदल दिया है।  सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, झारखंड के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र की जिम्मेवारी सौंपी गई है। कौन है सीपी राधाकृष्णन बता दें कि सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेता है. उन्हें अब झारखंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है. वह दो बार कोयम्बटूर से लोकसभा के लिए चुने गये थे. वह तमिलनाडु के लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं. वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यका...