Skip to main content

31 मार्च तक कई राज्य रहेंगे लॉकडाउन जानिए कहा क्या खुले रहेंगे

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के आग्रह पर कल देशवासियों ने रविवार को जनता कर्फ्यू  का पालन करके एकजुटता दिखाएं भारत सरकार ने कोरोनावायरस से लड़ने के लिए लंबी तैयारी कर लिया।

इसके लिए देश के कई राज्यों में कई नियमों में बदलाव किया गया है 31 मार्च तक भारत के कई राज्य तथा कई  प्रमुख संस्थाएं बंद रहेगी

यूपी के 15 जिले लॉक डॉउन
यूपी में करोना वायरस से लड़ने के लिए पहले चरण में 15 जिलों को लॉकडॉउन किया गया है

यूपी परिवहन निगम की बसें न तो यूपी से बाहर जाएंगी और न ही दूसरे राज्यों की बसें प्रदेश में आ पाएंगी। यूपी में फिलहाल यह लॉकडाउन 25 मार्च तक लागू रहेगा। जागरूकता के लिए हर ग्राम पंचायत, स्कूल, हॉस्पिटल, धार्मिक स्थल के बाहर बड़े-बड़े होर्डिंग पोस्टर आदि चस्पा कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी धर्म के लोग पूजा-अर्चना का कार्य घर पर ही करें। लॉकडाउन के पहले चरण में सरकार उन 15 जिलों को चुना गया है जहां कोरोना वायरस के संक्रमित हैं या संक्रमितों को आइसोलेट करने के लिए रखा गया है। इनमें आगरा, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, बरेली, आजमगढ़, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़ , गोरखपुर, लखनऊ और सहारनपुर शामिल हैं।

सोमवार सुबह छह बजे से दिल्ली बंदी

23 मार्च को सुबह छह बजे से देश की राजधानी दिल्ली लॉकडाउन में रहेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल अनिल बैजल के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि लॉकडाउन 31 मार्च को अर्द्धरात्रि तक चलेगा। केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन में सार्वजनिक परिवहन का कोई साधन नहीं चलेगा और दिल्ली की सीमाओं को सील कर दिया जाएगा, लेकिन स्वास्थ्य, खानपान, जल और विद्युत आपूर्ति आदि से संबंधित आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को गतंव्य तक पहुंचाने के लिए डीटीसी की 25 प्रतिशत बसें चलेंगी।

31 मार्च तक पूरा बिहार लॉकडाउन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक के लिए पूरे राज्य में लॉकडाउन करने का निर्णय किया है। इस बंदी के दायरे से आवश्यक एवं अनिवार्य सेवाओं को बाहर रखा गया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि निजी प्रतिष्ठानों, निजी कार्यालयों और सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह से बंद किया गया है लेकिन आवश्यक एवं अनिवार्य सेवाओं से संबंधित प्रतिष्ठानों को बंद से छूट है। आवश्यक सेवाओं में चिकित्सा सेवा, खाद्यान्न एवं किराने के प्रतिष्ठान, दवा की दुकान, डेयरी और डेयरी से संबंधित प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप एवं सीएनजी स्टेशन, बैंकिंग एवं एटीएम, पोस्ट आफिस तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि सेवाएं शामिल हैं।

झारखंड में भी बंदी

झारखंड में 31 मार्च तक तत्काल प्रभाव से लॉकडाउन हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद जारी अधिसूचना में बताया गया कि आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी विभाग, कार्यालय, फैक्टरियां, गोदाम, साप्ताहिक बाजार, दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान इस दौरान बंद रहेंगे। इसने कहा कि सरकारी अधिकारी घर से काम करेंगे लेकिन जरूरत हुई तो उनके विभागाध्यक्ष उन्हें कार्यालय में बुला सकते हैं। बस, टैक्सी, ऑटोरिक्शा और साइकिल रिक्शा इस दौरान नहीं चलेंगे। सभी निर्माण कार्य रोक दिए गए हैं और पूजास्थल बंद रहेंगे। अधिसूचना में कहा गया है कि बैंक, एटीएम, अस्पताल, डाकघर, किराने की दुकान और अन्य आवश्यक सेवाएं खुली रहेंगी।

Comments

Popular posts from this blog

गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना , 15 लाख तक का एजुकेशन लोन

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के छात्रों के लिए Jharkhand Guruji Credit Card Yojana का शुभारंभ किया गया है। हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट की घोषणा कर दी गई है। जिसमें 26 करोड़ 13 लाख रुपये का बजट शिक्षा के लिए निर्धारित किया गया है।  जिसके अंतर्गत झारखंड गुरुजी क्रेडिट कार्ड स्कीम 2023 को लांच किया इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब छात्रों को लोन की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि जो छात्र-छात्राएं आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं और वह बीच में ही पढाई छोड़ देते है, उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सहायता मिल सके। इसके अलावा इस योजना के तहत सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अन्य सुधार भी किए जाएंगे। अब राज्य के सभी छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और उनका भविष्य भी उज्जवल होगा विशेषताएं इस योजना को झारखंड सरकार द्वारा राज्य के गरीब छात्रों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से झारखंड सरकार द्वारा राज्य के छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022...

झारखण्ड में जनरल कैटेगरी के छात्रों को मिलेगा स्कॉलरशिप, जानिए पूरी प्रक्रिया

जनरल कैटेगरी के डेढ़ लाख स्टूडेंट्स को मिलेगी मुख्यमंत्री स्पेशल स्कॉलरशिप, पहली से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। इसके लिए राज्य के 1,47,928 छात्र - छात्राओं का चयन किया गया है। झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति मिलेगी। इन्हें मार्च में छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान किया जाएगा। पहली से चौथी कक्षा तक 500 रुपये, पांचवीं और 6वीं में पढ़ने वालों को 1 हजार, कक्षा 7-10 तक के छात्र-छात्राओं को 1500 और इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को 2300 रुपए मिलेंगे। सामान्य वर्ग के वैसे छात्र-छात्रा, जिन्हें अन्य कोई छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें यह सुविधा उपलब्ध करायी जाए। छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए पूर्व वर्ष की भांति पीएफएमएस- डीबीटी के माध्यम से राशि उपलब्ध करायी जानी है। News 2. होली में लोगों को नहीं मिल रहा ट्रेनों का कन्फर्म टिकट, होली में दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. होली 8 मार्च को (Holi Kab Hai) है. ऐसे में लोग...

बोकारो में होगी मेडिकल कॉलेज की स्थापना, बजट सत्र में हुआ ऐलान

शुक्रवार को झारखंड के बजट सत्र में  घोषणा के बाद से बोकारो में मेडिकल कॉलेज खुलने का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो गया।  यह मेडिकल कॉलेज 25 एकड़ भूमि में सेक्टर 12 फोर लेन पर बनेगा। घोषणा के बाद बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। विधायक जी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज खुलने को लेकर सभी ‘किन्तु-परन्तु' समाप्त हो गए। पिछले कई विधानसभा सत्र में  मजबूती से मेडिकल कॉलेज खोलने को लेकर आवाज़ उठाते रहे है। कई बार स्वास्थ मंत्री और अधिकारियो से मिलकर मेडिकल कॉलेज खोलने की बात कि है । बीतें 23 दिसंबर 2022 को झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र में बोकारो विधायक बिरंची नारायण के द्वारा बोकारो में 500 बेड का मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर आवाज़ बुलंद की थी।  जिसके जवाब में राज्य सरकार ने झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड को इस परियोजना हेतु डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। SAIL और BCCI के सहयोग से उल्लेखनीय है कि बोकारो में मेडिकल कॉलेज व 500 बेड अस्पताल बनाने के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमि...